नई दिल्ली, 14 अप्रैल । केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बिल्डरों और वित्तीय संस्थानों के बीच कथित गठजोड़ से जुड़े मामलों में देशभर में बड़ी कार्रवाई की है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के आधार पर सीबीआई ने 22 नए मामले दर्ज किए और मंगलवार को 8 राज्यों में फैले 77 ठिकानों पर व्यापक छापेमारी की।
सीबीआई ने बताया कि मंगलावार को की गई तलाशी के दौरान सीबीआई ने कई आपत्तिजनक दस्तावेज, डिजिटल उपकरण और अन्य सामग्री जब्त किए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। ये मामले उन आरोपों से जुड़े हैं जिनमें कुछ बिल्डरों और वित्तीय संस्थानों के अधिकारियों पर निर्दोष गृह खरीदारों को धोखा देने और ठगने का आरोप है।
जांच एजेंसी के अनुसार यह कार्रवाई कथित फंड डायवर्जन, वित्तीय अनियमितताओं और रियल एस्टेट सेक्टर में धोखाधड़ी की बड़ी साजिश को उजागर करने के लिए की गई है। इससे पहले सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में 28 मामले दर्ज किए थे, जो अंतिम चरण में हैं। अब तक कुल 50 मामले दर्ज किए जा चुके हैं।
सूत्रों ने बताया कि यह छापेमारी दिल्ली, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी समेत आठ राज्यों में कई ठिकानों पर की गयी।
Breaking News
- ओडिशा के आदिवासी जीतू मुंडा की मदद को आगे आए कृषि मंत्री, एक माह की सैलरी देने की घोषणा
- भारतीय गोल्फ के दिग्गज विजय कुमार का निधन
- भगवंत मान चार साल के फेल मॉडल का हिसाब दें : भाजपा
- स्टडी के मुताबिक, Glp 1 दवा से मरीजों में दोबारा हार्ट अटैक का खतरा कम हो सकता है
- इंडिगो एयरलाइन एक मई से दोहा के लिए फिर से शुरू करेगा उड़ान
- देश में इलाज का खर्च हुआ कम, एनएसओ सर्वेक्षण की रिपोर्ट जारी
- सुपारी किलिंग का हुआ खुलासा, 5 आरोपित गिरफ्तार
- ईपीएफओ पुराने ईपीएफ खातों को यूएएन से ट्रैक करने और लिंक करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च करेगा।
- एनएसओ सर्वेक्षण में देश भर में स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच में महत्वपूर्ण वृद्धि पर प्रकाश डाला गया है।
- पाकिस्तान दौरे के लिए जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम का ऐलान, युवा खिलाड़ियों को मौका
सीबीआई ने 8 राज्यों में 77 ठिकानों पर की छापेमारी








