जगदलपुर, 14 अप्रैल । छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन जिला बस्तर का प्रतिनिधि मंडल आज मंगलवार काे कलेक्टर बस्तर से भेंट कर जिला स्तरीय संयुक्त परामर्शदात्री समिति की बैठक करने की मांग रखी, जिसे तत्काल कलेक्टर आकाश छिकारा ने स्वीकार करते हुए शीघ्र बैठक करने पर अपनी सहमति दी है।
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला बस्तर के संयोजक गजेंद्र श्रीवास्तव ने कलेक्टर आकाश छिकारा से भेंट के दौरान अवगत कराया कि लगभग 5 वर्ष पूर्व परामर्शदात्री समिति के बैठक कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई थी। उसके बाद से अब तक बैठक नहीं हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि बस्तर जिले में लगभग 30 से अधिक कर्मचारी संगठन कार्यरत है, सभी को बैठक में आमंत्रित करते हुए विभागीय कर्मचारियें के समस्याओं का निराकरण की दिशा में अच्छा पहल होगा। कलेक्टर बस्तर से भेंट के दौरान जिला सहसंयोजक देवराज खूंटे, उपाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, संजय चौहान, आर पी मिश्रा, मोतीलाल वर्मा, जी एल यादव ,अनिल गुप्ता, गणेश्वर नायक, उमेश मेश्राम, धर्मराज चौधरी आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Breaking News
- उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन का कोलंबो हवाई अड्डे पर स्वागत
- गोवा की साध्वी सैल बनीं फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2026
- मां गंगा के जयकारों के बीच खुले गंगोत्री मंदिर के कपाट
- खून बढ़ाने के लिए ये ड्राई फ्रूट है असरदार
- परिवहन आरक्षक भर्ती परीक्षा का समय बदला गया
- पिता का मर्डर, बेटे को आजीवन कारावास की हुई सजा
- फरसे की धार और ज्ञान का विस्तार: परशुराम जन्मोत्सव विशेष
- धरती पर स्वर्ग का आशीष: अक्षय तृतीया की संपूर्ण कथा
- अन्नपूर्णा देवी घर पर हैं’: चिन2 भोसले ने स्पॉटलाइट से परे दादी आशा भोसले को किया याद
- विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
फेडरेशन ने कलेक्टर से परामर्शदात्री समिति की बैठक करने की रखी मांग







