अंबिकापुर, 12 अप्रैल। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-130 पर बीती देर रात करीब 1 बजे हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। सलका मोड़ से डूमरडीह सोसायटी के बीच हुए इन हादसों में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहली घटना में एक बाइक सवार दो युवक मवेशी से टकरा गए, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए। वहीं दूसरी घटना में एक अन्य बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर चोटों का शिकार हो गया। हादसे में कोसगा निवासी प्रमोद और नरकालो निवासी दिनेश (पिता शुकुल) डीलक्स बाइक क्रमांक सीजी 15 डीके 1303 पर सवार थे, जबकि ग्राम मांजा निवासी खीरू बरगाह दूसरी बाइक पर सवार था।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय युवक राहुल सिंह, उदयपुर थाना के प्रधान आरक्षक संजय नागेश, आरक्षक प्रवीण सहित अन्य स्टाफ मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उदयपुर में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल, अंबिकापुर रेफर कर दिया है।
मौके पर मिले मोबाइल फोन के जरिए परिजनों को सूचना दे दी गई है। हादसे के बाद क्षेत्र में देर रात तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
Breaking News
- मैड्रिड में हुए उलटफेर में बैप्टिस्ट की विविधता ने सबालेंका को उनके आरामदायक दायरे से बाहर खींच लिया।
- ब्रेंट क्रूड ऑयल के चार साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचने से वैश्विक एशियाई शेयर बाजार में गिरावट आई; केंद्रीय बैंकों के सख्त रुख के कारण बॉन्ड बाजार बुरी तरह प्रभावित हुआ।
- विश्व कप के लिए मैक्सिको सिटी में 18 मुफ्त फैन फेस्टिवल आयोजित किए जाएंगे।
- सर्राफा बाजार में गिरावट जारी, सोना और चांदी के घटे भाव
- अश्विनी वैष्णव आज जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत मार्ग को हरी झंडी दिखाएगी।
- मजबूत एआई मांग के चलते अल्फाबेट की क्लाउड इकाई ने तिमाही राजस्व अनुमानों को पार कर लिया।
- महिला आरक्षण और नारी शक्ति वंदन अधिनियम से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हेतु विधान सभा का विशेष सत्र आज
- आईपीएल 2026: अभिषेक शर्मा और क्लासेन ने ऑरेंज कैप रेस में मारी बाजी, मलिंगा पर्पल कैप में सबसे आगे
- नेपाल की बालेन्द्र सरकार को झटका, राष्ट्रपति ने सभी छह अध्यादेश रोके, परामर्श के बाद लेंगे फैसला
- प्रधानमंत्री का बुद्ध जयंती पर लुंबिनी दौरा रद
अंबिकापुर : नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसे, दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में तीन युवक गंभीर





.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)