गौरेला पेंड्रा मरवाही, 11 अप्रैल| औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था गौरेला के सहयोग से जीडीएक्स ग्रुप ग्रेटर नोएडा एवं भारत सरकार के पसारा एक्ट के तहत 100 सुरक्षा जवान, 20 ड्रोन पायलेट, 30 सुरक्षा सुपरवाईज़र एवं कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती हेतू शिविर 13 अप्रैल को शासकीय आईटीआई मरवाही में और 15 अप्रैल को शासकीय आईटीआई गौरेला में सुबह 10 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक भर्ती कैम्प आयोजित किया जा रहा है।
इच्छुक युवा जिनकी योग्यता 10वी पास, उम्र 18 से 40 वर्ष, ऊँचाई 168 सेमी0, वजन 52से 96 किलो और सुपरवाईज़र हेतु स्नातक के साथ कम्प्यूटर ज्ञान, उम्र 22 से 40 वर्ष, ऊँचाई 170 सेंटी मीटर, वजन 55 से 96 किलो हो, वे सभी 10 वी पास अथवा अधिकतम प्रमाणपत्र की छायाप्रति एवं आधार कार्ड की छायाप्रति, दो पासपोर्ट साईज फोटो के साथ स्वयं शासकीय आईटीआई में उपस्थित होकर आफलाईन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती शिविर में दूसरे जिले के युवा भी शासकीय आईटीआई में स्वयं उपस्थित होकर आफलाईन आवेदन कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए भर्ती अधिकारी के मोबाइलनंबर- +91-9311947932 एवं +91-9667989993 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
चयनित युवाओं को जीडीएक्स ग्रुप के ट्रेनिंग सेंटर एन.आई.एम.टी कैंपस नियर परीचौक मेट्रो स्टेशन, एनआईएमटी कालेज प्रांगण में स्थित सेंटर में 15 दिन के आवासीय प्रशिक्षण के बाद प्रमाण पत्र के साथ मध्यप्रदेश के बड़े-बड़े ओद्योगिक क्षेत्रों में 15 हजार से 25 हजार तक के मासिक सेलरी के साथ 58 वर्ष तक स्थाई नौकरी के साथ ही पीएफ, पेंशन, जीवन बीमा, फेमिली मेडिकल सुविधा, सालाना वेतन में वृद्धि, लोन की सुविधा, प्रमोशन जैसे अनेक सुविधाओ के साथ ड्यूटी दौरान रहने एवं खाने की सुविधाएं रियायती दरों पर दी जाएगी ।
Breaking News
- मैड्रिड में हुए उलटफेर में बैप्टिस्ट की विविधता ने सबालेंका को उनके आरामदायक दायरे से बाहर खींच लिया।
- ब्रेंट क्रूड ऑयल के चार साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचने से वैश्विक एशियाई शेयर बाजार में गिरावट आई; केंद्रीय बैंकों के सख्त रुख के कारण बॉन्ड बाजार बुरी तरह प्रभावित हुआ।
- विश्व कप के लिए मैक्सिको सिटी में 18 मुफ्त फैन फेस्टिवल आयोजित किए जाएंगे।
- सर्राफा बाजार में गिरावट जारी, सोना और चांदी के घटे भाव
- अश्विनी वैष्णव आज जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत मार्ग को हरी झंडी दिखाएगी।
- मजबूत एआई मांग के चलते अल्फाबेट की क्लाउड इकाई ने तिमाही राजस्व अनुमानों को पार कर लिया।
- महिला आरक्षण और नारी शक्ति वंदन अधिनियम से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हेतु विधान सभा का विशेष सत्र आज
- आईपीएल 2026: अभिषेक शर्मा और क्लासेन ने ऑरेंज कैप रेस में मारी बाजी, मलिंगा पर्पल कैप में सबसे आगे
- नेपाल की बालेन्द्र सरकार को झटका, राष्ट्रपति ने सभी छह अध्यादेश रोके, परामर्श के बाद लेंगे फैसला
- प्रधानमंत्री का बुद्ध जयंती पर लुंबिनी दौरा रद
गौरेला पेंड्रा मरवाही : बेरोजगार युवाओं के लिए सुरक्षा जवान व ड्रोन पायलेट भर्ती केम्प 13 और 15 अप्रैल को





.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)