रायपुर, 11 अप्रैल । उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज शनिवार को नवा रायपुर निवास कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में कांग्रेस वार्ड अध्यक्षों की सूची निरस्त होने पर चुटकी ली है। उन्होंने कहा कि, जनता का कांग्रेस से विश्वास उठ चुका है। पार्टी के भीतर आपसी खींचतान और नेतृत्व की कमी साफ दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अनुशासन और तय प्रक्रिया का अभाव है, जहां निर्णय बार-बार बदले जाते हैं। जो नेता पावर में आता है वो अपना कानून अपने हिसाब से चलाते हैं। जिला अध्यक्ष ने सूची बनाई, उसे प्रदेश अध्यक्ष ने निरस्त कर दिया। प्रदेश अध्यक्ष बनाएंगे, तो जिला अध्यक्ष निरस्त कर देंगे तो ये खेल चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि, कार्यकर्ताओं की इज्जत, जनता का सम्मान कांग्रेस नेताओं के डिक्शनरी में नहीं है।
उन्होंने कहा कि, पश्चिम बंगाल के लिए भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र आम जनता की खुशहाली, महिलाओं के सशक्तिकरण और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। उन्होंने इसे राज्य के समग्र विकास का स्पष्ट रोडमैप बताया। उन्होंने कहा कि इस बार पश्चिम बंगाल में परिवर्तन तय है और जनता ममता बनर्जी सरकार से छुटकारा चाहती है।
साव ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर कांग्रेस द्वारा राजनीति किए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वर्षों तक महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित रखा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अब महिलाओं को उनका अधिकार मिल रहा है, लेकिन कांग्रेस इस पर भी राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा एक परिवार के बारे में सोचती है, जबकि भाजपा देश की महिलाओं और जनता को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
Breaking News
- हैदराबाद में अस्थमा रोगियों काे 8 जून को मुफ्त वितरित हाेगा मुरैल मछली प्रसादम
- कार्यवाहक प्रधान न्यायाधीश के आदेश के बाद नेपाल सुप्रीम कोर्ट में मची अफरा-तफरी, गायब हुए प्रशासनिक कर्मचारी
- सेंसेक्स और निफ्टी दिन के निचले स्तर से उबरकर सपाट बंद हुए; आईटी शेयरों में चमक दिखी।
- एशियाई भारोत्तोलन चैंपियनशिप: महिला टीम रैंकिंग में भारत तीसरे स्थान पर और पुरुष टीम रैंकिंग में पांचवें स्थान पर रहा।
- शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा टूटा
- अंतरिक्ष यान इस बात की पड़ताल करेगा कि पृथ्वी उग्र सौर हवाओं से कैसे बचाव करती है।
- अमित शाह ने छग में अत्याधुनिक ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112 सेवा’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का किया शुभारंभ
- नेपाल में सरकार के खिलाफ भूमिहीनों का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग
- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने छोड़ा 'पायलट-फॉलो' वाहनों का काफिला
- लूट का शिकार हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, मचा हड़कंप
कांग्रेस में आंतरिक कलह चरम पर, जनता का विश्वास हुआ खत्म : उप मुख्यमंत्री साव







.jpg)
.jpg)