'कॉकटेल-2' का पहला गाना 'जब तलक' रिलीज हो गया है, जिसमें शाहिद कपूर, कृति सैनन और रश्मिका मंदाना का कूल और एनर्जेटिक अंदाज देखने को मिल रहा है। यह गाना पार्टी वाइब के साथ दर्शकों को झूमने पर मजबूर करता है।
गाने को अरिजीत सिंह और अकासा सिंह ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसके बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं और संगीत प्रीतम चक्रवर्ती ने दिया है। वीडियो में शाहिद कपूर का 'माइकल जैक्शन' स्टाइल डांस खास आकर्षण बना हुआ है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
दिलचस्प बात यह है कि इस गाने को सबसे पहले सिनेमाघरों में 'धुरंधर-2: द रिवेंज' के साथ रिलीज किया गया था, जिसके बाद अब इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर जारी किया गया है।
होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी 'कॉकटेल 2' 2012 की फिल्म 'कॉकटेल' का सीक्वल है। मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी यह फिल्म एक लव ट्रायएंगल पर आधारित है। खबरों के मुताबिक, फिल्म में डिंपल कपाड़िया और अर्जुन रामपाल भी नजर आ सकते हैं। यह फिल्म 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Breaking News
- रायपुर : एआई शिक्षकों का विकल्प नहीं, बल्कि उनकी क्षमता कई गुना बढ़ाने वाला सशक्त माध्यम -उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा
- राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में जीपीएम के दिव्यांग खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, छह पदक जीतकर रचा नया अध्याय
- नक्सलवाद के खात्मा हाेने पर 35 वर्ष बाद बीजापुर विधायक ग्राम बंदेपारा पहुंचे
- 'वंदे मातरम शिविर' में छत्तीसगढ़ भ्रमण पर आए 6 राज्यों के युवाओं से मिले उप मुख्यमंत्री, दिया सफलता का मंत्र
- रायपुर : राज्यपाल ने सरस्वती महाविद्यालय को दिए 10 कंप्यूटर और प्रिंटर
- ऋषभ पंत ने KL राहुल से कर दी Kiss की डिमांड, सुनकर हैरान रह गए भारतीय बल्लेबाज!
- डिजिटल हेल्थकेयर को नई ऊंचाई देगा मल्टीलिंगुअल AI, BHASHINI CEO ने समझाया महत्व
- भारत के लिए करो या मरो वाला होगा क्राइस्टचर्च टेस्ट, हारते ही WTC के फाइनल से होंगे बाहर,
- मोहम्मद सिराज को बाहर रखने पर शुभमन गिल की सफाई, बोले- यह मुश्किल फैसला था, मजबूत वापसी करेंगे
- 25 नवंबर से शुरू होगा ‘नई चेतना 5.0’ अभियान, महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण और सुरक्षा पर रहेगा जोर
रोमांस और इमोशन से भरपूर, 'कॉकटेल-2' का नया गाना रिलीज








