नई दिल्ली, 08 अप्रैल। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) राजमार्गों के किनारे खाली जमीन पर औषधीय पौधे लगाएगा। एनएचएआई ने इसे ‘आरोग्य वन’ परियोजना नाम दिया है। इसके पहले चरण में 17 भूमि खंडों पर 62.8 हेक्टेयर क्षेत्र में लगभग 67,462 औषधीय पौधे लगाए जाएंगे।
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने बताया कि इन पौधारोपणों में नीम, आंवला, इमली, जामुन, नींबू, गूलर और मौलसरी सहित 36 औषधीय गुणों वाले पौधे शामिल होंगे। इन्हें देश में सभी राज्यों के कृषि-जलवायु क्षेत्रों के अनुसार लगाया जाएगा। प्राथमिकता उन स्थानों को दी जाएगी जो टोल प्लाजा, वे-साइड सुविधाओं, इंटरचेंज और प्रमुख हिस्सों के पास स्थित हैं ताकि जन-जागरूकता अधिकतम हो।
एनएचएआई ने बताया कि प्राधिकरण की योजना आगामी मानसून सीजन में लगभग 188 हेक्टेयर खाली भूमि पर वृक्षारोपण की योजना है। इससे राजमार्गों पर हरित गलियारों का निर्माण होगा जो पारिस्थितिकी को सुदृढ़ करेंगे।
Breaking News
- मतदाता नामावली प्रकाशित, 20 अप्रैल तक दर्ज होंगे दावे-आपत्ति
- छत्तीसगढ़ में गर्मी के मौसम में यात्रियों को राहत देने 23 समर स्पेशल ट्रेनें
- इतिहास के पन्नों में 16 अप्रैल : भारतीय रेल का ‘जन्मदिन’, जब पहली बार पटरियों पर दौड़ी ट्रेन
- छत्तीसगढ़ में वेदांता पावर प्लांट हादसा: प्रशासन ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश
- पीएसजी ने एंफील्ड में लिवरपूल को हराकर चैंपियंस लीग सेमीफाइनल में बनाई जगह
- द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बर्लिन में जर्मन विदेश मंत्री से मुलाकात की।
- उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने पोइला बोइशाख, बिहू और विशु की शुभकामनाएं दीं
- गर्मियों में शुगर रोगियों के लिए फायदेमंद है काला जामुन
- अमेरिका-ईरान वार्ता यूरेनियम संवर्धन पर टिकी है: यह क्या है और इसे क्यों किया जाता है?
- पुरी श्रीमंदिर में आज से नए ‘रत्न पलंक’ पर शयन करेंगे भगवान जगन्नाथ, बलभद्र व देवी सुभद्रा
राष्ट्रीय राजमार्गों पर ‘आरोग्य वन’ विकसित करेगा एनएनएआई








