नई दिल्ली, 08 अप्रैल । सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने बुधवार को बेंगलुरु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) का दौरा किया। उन्होंने लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर 'प्रचंड' में उड़ान भरकर इसकी लड़ाकू क्षमता, फुर्ती और मिशन की तैयारी का अनुभव किया। जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने एचएएल के हेलीकॉप्टर हैंगर के दौरे में चल रहे ऑपरेशन्स और क्षमताओं के बारे में जानकारी हासिल की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी फरवरी में जैसलमेर एयरफोर्स स्टेशन से प्रचंड में उड़ान भरी थी।
चीन के खतरों को देखते हुए सेना ने असम के मिसामारी में प्रचंड को तैनात किया है। यहां से वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) महज 250 किमी. दूरी पर है। इसी तरह अरुणाचल प्रदेश में चार एलसीएच तैनात किये गए हैं, जो एलएसी के अग्रिम इलाकों को कवर कर रहे हैं। एचएएल से सेना को 05 और वायुसेना को 10 हेलीकॉप्टर मिल चुके हैं, जिनका इस्तेमाल दोनों सेनाएं कर रही हैं। भारतीय सेनाओं की भविष्य की जरूरतों के हिसाब से विशेष तौर पर तैयार किये गए यह हेलीकॉप्टर दुर्गम स्थानों और सघन पर्वतीय क्षेत्रों में भी कारगर हैं। इसे कई तरह के बड़े बम, बंदूकों और मिसाइलों से लैस किया जा सकता है। इसे खासतौर पर ऊंचे पहाड़ों लद्दाख, सियाचिन जैसे इलाकों के लिए डिजाइन किया गया है।
सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने आज एचएएल में निर्मित होने वाले लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर प्रचंड, एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर 'ध्रुव' और लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर (एलयूएच) के हैंगर का भी दौरा किया और चल रहे ऑपरेशन्स और क्षमताओं के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने एचएएल के अधिकारियों के साथ चर्चा की, जिसका नेतृत्व एचएएल के सीएमडी डॉ. डी. के. सुनील ने किया। साथ ही डायरेक्टर (ऑपरेशंस) रवि के और वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें खास कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। अधिकारियों से बातचीत करते हुए उन्होंने भारत की रक्षा तैयारियों को मजबूत करने में एचएएल के योगदान की तारीफ की।
Breaking News
- घरेलू सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी की घटी चमक
- खरबूजा खाने के प्रमुख स्वास्थ्य लाभ
- मतदाता नामावली प्रकाशित, 20 अप्रैल तक दर्ज होंगे दावे-आपत्ति
- छत्तीसगढ़ में गर्मी के मौसम में यात्रियों को राहत देने 23 समर स्पेशल ट्रेनें
- इतिहास के पन्नों में 16 अप्रैल : भारतीय रेल का ‘जन्मदिन’, जब पहली बार पटरियों पर दौड़ी ट्रेन
- छत्तीसगढ़ में वेदांता पावर प्लांट हादसा: प्रशासन ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश
- पीएसजी ने एंफील्ड में लिवरपूल को हराकर चैंपियंस लीग सेमीफाइनल में बनाई जगह
- द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बर्लिन में जर्मन विदेश मंत्री से मुलाकात की।
- उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने पोइला बोइशाख, बिहू और विशु की शुभकामनाएं दीं
- गर्मियों में शुगर रोगियों के लिए फायदेमंद है काला जामुन
सेनाध्यक्ष ने लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर 'प्रचंड' में उड़ान भरकर परखी लड़ाकू क्षमता








