काठमांडू, 08 अप्रैल। नेपाली संसद के प्रतिनिधि सभा के डिप्टी स्पीकर का चुनाव 10 अप्रैल को होगा। प्रतिनिधि सभा नियमावली के नियम 7 में स्पीकर और डिप्टी स्पीकर के चुनाव से संबंधित व्यवस्था है। इसके अनुसार स्पीकर के चयन के साथ ही डिप्टी स्पीकर के चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई है।
प्रतिनिधि सभा की बुधवार को हुई बैठक में स्पीकर डोल प्रसाद अर्याल ने डिप्टी स्पीकर के चुनाव की तिथि 10 अप्रैल को तय किए जाने की जानकारी दी। नेपाल के संविधान में स्पीकर और डिप्टी स्पीकर पदों पर अलग-अलग दल और अलग-अलग लिंग के व्यक्ति होने का प्रावधान है।
प्रतिनिधि सभा में राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी सहित कुल 6 दल हैं। प्रतिनिधि सभा में राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी दो-तिहाई बहुमत के करीब है। 275 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में इस पार्टी के 182 सांसद हैं। इसके अलावा नेपाली कांग्रेस के 38, नेकपा एमाले के 25, नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी के 17, श्रम संस्कृति पार्टी के 7 और राष्ट्रिय प्रजातन्त्र पार्टी के 5 सांसद हैं। इस स्थिति में अब राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी जिस उम्मीदवार को समर्थन देगी, उसी दल का उम्मीदवार डिप्टी स्पीकर पद पर निर्वाचित होगा।
Breaking News
- मतदाता नामावली प्रकाशित, 20 अप्रैल तक दर्ज होंगे दावे-आपत्ति
- छत्तीसगढ़ में गर्मी के मौसम में यात्रियों को राहत देने 23 समर स्पेशल ट्रेनें
- इतिहास के पन्नों में 16 अप्रैल : भारतीय रेल का ‘जन्मदिन’, जब पहली बार पटरियों पर दौड़ी ट्रेन
- छत्तीसगढ़ में वेदांता पावर प्लांट हादसा: प्रशासन ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश
- पीएसजी ने एंफील्ड में लिवरपूल को हराकर चैंपियंस लीग सेमीफाइनल में बनाई जगह
- द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बर्लिन में जर्मन विदेश मंत्री से मुलाकात की।
- उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने पोइला बोइशाख, बिहू और विशु की शुभकामनाएं दीं
- गर्मियों में शुगर रोगियों के लिए फायदेमंद है काला जामुन
- अमेरिका-ईरान वार्ता यूरेनियम संवर्धन पर टिकी है: यह क्या है और इसे क्यों किया जाता है?
- पुरी श्रीमंदिर में आज से नए ‘रत्न पलंक’ पर शयन करेंगे भगवान जगन्नाथ, बलभद्र व देवी सुभद्रा
नेपाल प्रतिनिधि सभा के डिप्टी स्पीकर का चुनाव 10 अप्रैल को








