जांजगीर-चांपा, 8 अप्रैल । जिले में नशीले पदार्थों की रोकथाम और उनके दुष्प्रभावों से समाज को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से आज बुधवार को जिला स्तरीय समन्वय समिति (एनसीओआरडी) की बैठक कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर जन्मेजय महोबे एवं प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल ने की। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में कलेक्टर एवं प्रभारी पुलिस अधीक्षक ने जिले में नशामुक्ति के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों और महाविद्यालयों में सेमीनार, पोस्टर और रैली के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जाए। साथ ही किसी भी प्रकार की नशे से संबंधित सूचना मिलने पर संबंधित विभागों को तत्काल अवगत कराने के निर्देश भी दिए गए।
अधिकारियों ने स्कूल एवं कॉलेज परिसरों के आसपास शराब और अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री एवं सेवन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा। नशे की लत से प्रभावित बच्चों और परिवारों के पुनर्वास पर विशेष जोर देते हुए महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग को समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए गए। रेस्क्यू के बाद प्रभावित लोगों की पूछताछ, चिकित्सकीय उपचार और उन्हें शासन की योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया सुनिश्चित करने को कहा गया।
बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया गया कि नशे से जुड़े आरोपियों और पीड़ितों की मेडिकल जांच और उपचार की समुचित व्यवस्था की जाए। साथ ही एनडीपीएस एक्ट की धारा 52(2) के तहत कार्रवाई करते हुए जब्त नशीले पदार्थों के साथ संबंधित वाहनों की भी जब्ती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि वे नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी तुरंत राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन के टोल-फ्री नंबर 1933 पर दें। इसके अलावा मानस पोर्टल और ई-प्लेज प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी सूचना साझा की जा सकती है।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि, नशे के खिलाफ अभियान को और तेज किया जाएगा तथा अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही समाज को नशामुक्त बनाने के लिए जनभागीदारी को भी अत्यंत आवश्यक बताया गया है।
Breaking News
- मतदाता नामावली प्रकाशित, 20 अप्रैल तक दर्ज होंगे दावे-आपत्ति
- छत्तीसगढ़ में गर्मी के मौसम में यात्रियों को राहत देने 23 समर स्पेशल ट्रेनें
- इतिहास के पन्नों में 16 अप्रैल : भारतीय रेल का ‘जन्मदिन’, जब पहली बार पटरियों पर दौड़ी ट्रेन
- छत्तीसगढ़ में वेदांता पावर प्लांट हादसा: प्रशासन ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश
- पीएसजी ने एंफील्ड में लिवरपूल को हराकर चैंपियंस लीग सेमीफाइनल में बनाई जगह
- द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बर्लिन में जर्मन विदेश मंत्री से मुलाकात की।
- उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने पोइला बोइशाख, बिहू और विशु की शुभकामनाएं दीं
- गर्मियों में शुगर रोगियों के लिए फायदेमंद है काला जामुन
- अमेरिका-ईरान वार्ता यूरेनियम संवर्धन पर टिकी है: यह क्या है और इसे क्यों किया जाता है?
- पुरी श्रीमंदिर में आज से नए ‘रत्न पलंक’ पर शयन करेंगे भगवान जगन्नाथ, बलभद्र व देवी सुभद्रा
एनसीओआरडी बैठक में नशे के खिलाफ सख्त रुख, अवैध पदार्थों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश








