नई दिल्ली, 08 अप्रैल । अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के ईरान के साथ अस्थायी सीजफायर की घोषणा के बाद वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट आई है। ब्रेंट क्रूड करीब 91.88 डॉलर प्रति बैरल तक आ गया, जबकि डब्ल्यूटीआई क्रूड करीब 91.05 डॉलर पर पहुंच गया है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में मंगलवार को कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। ब्रेंट क्रूड का भाव करीब 16 फीसदी यानी 17.39 डॉलर गिरकर 91.88 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है, जबकि वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड करीब 20 फीसदी यानी 21.90 डॉलर टूटकर 91.05 डॉलर पर पहुंच गया है। हालांकि, ये कीमतें अभी भी पश्चिम एशिया संकट शुरू होने से पहले के स्तर से ज्यादा हैं। विश्लेषकों का कहना है कि कच्चे तेल में यह गिरावट कितनी टिकेगी, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि सीजफायर कितनी मजबूती से लागू होता है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से ऊर्जा आपूर्ति सामान्य होती है या नहीं।
दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमले को दो हफ्तों के लिए टालने का फैसला किया है, जिससे वैश्विक बाजारों में राहत दिखी। इसमें होर्मुज जल-डमरू-मध्य को आवाजाही के लिए फिर से खोलने की प्रतिबद्धता भी शामिल है। इस घोषणा के बाद वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई और शेयर बाजारों में तेज उछाल दर्ज हुआ है।
Breaking News
- खरबूजा खाने के प्रमुख स्वास्थ्य लाभ
- मतदाता नामावली प्रकाशित, 20 अप्रैल तक दर्ज होंगे दावे-आपत्ति
- छत्तीसगढ़ में गर्मी के मौसम में यात्रियों को राहत देने 23 समर स्पेशल ट्रेनें
- इतिहास के पन्नों में 16 अप्रैल : भारतीय रेल का ‘जन्मदिन’, जब पहली बार पटरियों पर दौड़ी ट्रेन
- छत्तीसगढ़ में वेदांता पावर प्लांट हादसा: प्रशासन ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश
- पीएसजी ने एंफील्ड में लिवरपूल को हराकर चैंपियंस लीग सेमीफाइनल में बनाई जगह
- द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बर्लिन में जर्मन विदेश मंत्री से मुलाकात की।
- उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने पोइला बोइशाख, बिहू और विशु की शुभकामनाएं दीं
- गर्मियों में शुगर रोगियों के लिए फायदेमंद है काला जामुन
- अमेरिका-ईरान वार्ता यूरेनियम संवर्धन पर टिकी है: यह क्या है और इसे क्यों किया जाता है?
कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट, ब्रेंट क्रूड का भाव 91.88 डॉलर प्रति बैरल








