रायपुर 03 अप्रैल । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ की मेजबानी में देश में पहली बार आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आज शुक्रवार को शाम 5 बजे इसका आयोजन किया गया है।
अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर मेरीकॉम और फुटबॉलर बाइचुंग भूटिया भी विशेष अतिथि के रूप में इसमें शामिल होंगे। राज्य के तीन शहरों रायपुर, अंबिकापुर और जगदलपुर में विगत 25 मार्च से खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। इसमें देश के 30 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के करीब 2000 जनजातीय खिलाड़ियों एवं अधिकारियों ने हिस्सेदारी की।
उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के समापन समारोह की अध्यक्षता करेंगे। केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू, छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा इसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। राज्य शासन के सभी मंत्रीगण, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर जिले के सभी विधायकगण, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष भी विशिष्ट अतिथि के रूप में समापन समारोह में शामिल होंगे।
Breaking News
- इंडिगो एयरलाइन एक मई से दोहा के लिए फिर से शुरू करेगा उड़ान
- देश में इलाज का खर्च हुआ कम, एनएसओ सर्वेक्षण की रिपोर्ट जारी
- सुपारी किलिंग का हुआ खुलासा, 5 आरोपित गिरफ्तार
- ईपीएफओ पुराने ईपीएफ खातों को यूएएन से ट्रैक करने और लिंक करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च करेगा।
- एनएसओ सर्वेक्षण में देश भर में स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच में महत्वपूर्ण वृद्धि पर प्रकाश डाला गया है।
- पाकिस्तान दौरे के लिए जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम का ऐलान, युवा खिलाड़ियों को मौका
- 'केडी: द डेविल' को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, रिलीज का रास्ता साफ
- भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष को विशेष विमान से लेह पहुंचाया गया, बुद्ध पूर्णिमा कार्यक्रम में गृह मंत्री होंगे शामिल
- आईपीएल की पसंदीदा टीम को लेकर गांगुली बोले, कई टीमों का प्रदर्शन शानदार
- राज्यपाल ने कॉलेज छात्राओं से की चर्चा, सफलता के लिए दिया मार्गदर्शन
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स : मुख्यमंत्री साय आज समापन समारोह के होंगे मुख्य अतिथि




.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
