रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'धुरंधर 2' का खुमार अब देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी सिर चढ़कर बोल रहा है। बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन के साथ-साथ फिल्म को दर्शकों और फिल्मी हस्तियों से भी जबरदस्त सराहना मिल रही है। हाल ही में फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने अमेरिका में इस फिल्म को देखने के बाद इसकी खुलकर तारीफ की है।
विवेक अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि वह कैलिफोर्निया के ग्रामीण इलाके में थे, लेकिन 'धुरंधर 2' देखने के लिए खास तौर पर लॉस एंजिल्स पहुंचे। उन्होंने फिल्म की सराहना करते हुए लिखा, "शाबाश, बहुत बढ़िया, एक बार फिर शानदार।" उन्होंने निर्देशक आदित्य धर के काम की भी जमकर तारीफ की और कहा कि फिल्म अपने आप में बहुत कुछ कहती है।
अग्निहोत्री ने फिल्म की तकनीकी टीम की भी सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से सिनेमेटोग्राफर विकास नौलखा और प्रोडक्शन डिजाइनर सैनीस जोहराय के काम को सराहा और कहा कि इन दोनों ने फिल्म को एक अलग ऊंचाई दी है। साथ ही उन्होंने आदित्य धर को सलाह देते हुए कहा कि वह अपने रास्ते पर कायम रहें, लेकिन फिल्मी दुनिया के माहौल को लेकर सतर्क भी रहें।
गौरतलब है कि 'धुरंधर 2' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और तब से लगातार शानदार कमाई कर रही है। फिल्म ने अब तक 800 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, जो इसकी जबरदस्त लोकप्रियता का प्रमाण है। फिल्म का यह प्रदर्शन इसे साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल कर रहा है।
Breaking News
- मतदाता नामावली प्रकाशित, 20 अप्रैल तक दर्ज होंगे दावे-आपत्ति
- छत्तीसगढ़ में गर्मी के मौसम में यात्रियों को राहत देने 23 समर स्पेशल ट्रेनें
- इतिहास के पन्नों में 16 अप्रैल : भारतीय रेल का ‘जन्मदिन’, जब पहली बार पटरियों पर दौड़ी ट्रेन
- छत्तीसगढ़ में वेदांता पावर प्लांट हादसा: प्रशासन ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश
- पीएसजी ने एंफील्ड में लिवरपूल को हराकर चैंपियंस लीग सेमीफाइनल में बनाई जगह
- द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बर्लिन में जर्मन विदेश मंत्री से मुलाकात की।
- उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने पोइला बोइशाख, बिहू और विशु की शुभकामनाएं दीं
- गर्मियों में शुगर रोगियों के लिए फायदेमंद है काला जामुन
- अमेरिका-ईरान वार्ता यूरेनियम संवर्धन पर टिकी है: यह क्या है और इसे क्यों किया जाता है?
- पुरी श्रीमंदिर में आज से नए ‘रत्न पलंक’ पर शयन करेंगे भगवान जगन्नाथ, बलभद्र व देवी सुभद्रा
‘धुरंधर 2’ का जलवा देश से विदेश तक, विवेक अग्निहोत्री ने अमेरिका में देख की जमकर तारीफ








.jpg)