अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'चांद मेरा दिल' को आखिरकार रिलीज डेट मिल गई है। इस रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म का निर्देशन विवेक सोनी ने किया है, जबकि निर्माता करण जौहर हैं। लंबे समय से चर्चा में रही यह फिल्म अब सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है।
रिपोर्ट के मुताबिक, 'चांद मेरा दिल' 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के पोस्टर पर टैगलाइन दी गई है, "प्यार में थोड़ा पागल होना ही पड़ता है", जो इसके रोमांटिक अंदाज को दर्शाती है। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म युवा दर्शकों को खासा आकर्षित करेगी।
यह फिल्म लक्ष्य लालवानी के करियर की तीसरी बड़ी परियोजना है, जो 'किल' और नेटफ्लिक्स सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के बाद आ रही है। बॉक्स ऑफिस पर 'चांद मेरा दिल' की सीधी टक्कर बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' से होगी, जिससे मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद है।
Breaking News
- राजस्थान के युवा मेहनत, नवाचार और बहुभाषी कौशल से वैश्विक अवसरों के लिए तैयार : केंद्रीय शिक्षा मंत्री
- अर्मेनियाई सशस्त्र बलों के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एडवर्ड अस्रयान ने सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से मुलाकात की।
- वित्तीय अपराधों से प्रवर्तन निदेशालय की सुरक्षा: पंकज चौधरी, वित्त राज्य मंत्री
- वैष्णव के अनुसार, विशाखापत्तनम में 15 अरब रुपये के गूगल क्लाउड हब के साथ भारत की एआई महत्वाकांक्षाओं को गति मिलेगी।
- स्पष्टीकरण- नोबेल शांति पुरस्कार का निर्णय कैसे होता है?
- राजस्थान से कार्टन में भरकर मप्र लाई गईं 5 लोगों की अस्थियां, एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार
- मजदूर दिवस पर श्रमिक उतरे सड़क पर , दैवेभो कर्मचारियों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
- गूगल बॉय’ रुद्र को, लोक भवन में मिला सम्मान
- पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड के आरोपित की याचिका खारिज, दंतेवाड़ा में ही चलेगा ट्रायल
- संस्कृति संरक्षण और श्रमिक सम्मान का प्रतीक बना बोरे बासी
'चांद मेरा दिल' दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार 22 मई को रिलीज होगी


.jpg)
.jpg)

.jpg)


