फिल्म इंडस्ट्री में काम के घंटों को लेकर नई बहस छिड़ गई है। दीपिका पादुकोण के 8 घंटे की वर्क शिफ्ट की मांग के बाद यह मुद्दा चर्चा के केंद्र में आ गया है। इसी बीच निर्देशक मोहित सूरी ने इस पर अपनी राय रखते हुए सख्त रुख अपनाया और इसे रचनात्मक प्रक्रिया से जोड़कर देखा।
मोहित सूरी ने एक बातचीत में इमरान हाशमी का उदाहरण देते हुए बताया कि फिल्म आवारापन की शूटिंग के दौरान अभिनेता ने लगातार 24 घंटे तक बिना रुके काम किया था। उन्होंने कहा कि फिल्म निर्माण में कई बार परिस्थितियां ऐसी होती हैं, जहां तय समय सीमा से बाहर जाकर काम करना पड़ता है।
हालांकि मोहित ने यह भी माना कि लंबे समय तक काम करना पूरी यूनिट के लिए थकाऊ होता है। उनके अनुसार, 12 घंटे की शिफ्ट अक्सर 14-15 घंटे में बदल जाती है, जिसमें आने-जाने और तकनीकी तैयारियों का समय भी शामिल होता है। ऐसे में 8 घंटे की शिफ्ट को केवल सितारों की मांग नहीं, बल्कि पूरी यूनिट, लाइटमैन, स्पॉट बॉय और ड्राइवर के हित से जुड़ा मुद्दा बताया।
गौरतलब है कि 8 घंटे की शिफ्ट को लेकर बहस उस समय और तेज हो गई, जब खबरें आईं कि दीपिका पादुकोण ने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' और 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल से दूरी बना ली है। इस पूरे विवाद ने फिल्म इंडस्ट्री में काम के घंटों और कार्य-परिस्थितियों पर एक नई बहस को जन्म दे दिया है।
Breaking News
- राजस्थान के युवा मेहनत, नवाचार और बहुभाषी कौशल से वैश्विक अवसरों के लिए तैयार : केंद्रीय शिक्षा मंत्री
- अर्मेनियाई सशस्त्र बलों के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एडवर्ड अस्रयान ने सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से मुलाकात की।
- वित्तीय अपराधों से प्रवर्तन निदेशालय की सुरक्षा: पंकज चौधरी, वित्त राज्य मंत्री
- वैष्णव के अनुसार, विशाखापत्तनम में 15 अरब रुपये के गूगल क्लाउड हब के साथ भारत की एआई महत्वाकांक्षाओं को गति मिलेगी।
- स्पष्टीकरण- नोबेल शांति पुरस्कार का निर्णय कैसे होता है?
- राजस्थान से कार्टन में भरकर मप्र लाई गईं 5 लोगों की अस्थियां, एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार
- मजदूर दिवस पर श्रमिक उतरे सड़क पर , दैवेभो कर्मचारियों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
- गूगल बॉय’ रुद्र को, लोक भवन में मिला सम्मान
- पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड के आरोपित की याचिका खारिज, दंतेवाड़ा में ही चलेगा ट्रायल
- संस्कृति संरक्षण और श्रमिक सम्मान का प्रतीक बना बोरे बासी
8 घंटे शिफ्ट विवाद पर मोहित सूरी ने दी प्रतिक्रिया


.jpg)
.jpg)

.jpg)


